Daily Horoscope
✕

सातवें दिन भी केजरीवाल का धरना जारी, आज पीएमओ का घेराव करेंगे आप कार्यकर्ता

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (11:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने में केंद्र पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि रविवार शाम को वह प्रधानमंत्री कार्यालय तक बड़ा प्रदर्शन मार्च निकालेगी।
 
 
आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली के लोग अपराह्न 4 बजे मंडी हाउस पर इकट्ठा होंगे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के उपराज्यपाल के कार्यालय में धरना का समर्थन करते हुए पीएमओ तक मार्च निकालेंगे।
 
आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार बेशर्म है और दिल्ली सरकार को लोगों का काम करने से रोकने के लिए अपनी शक्तियों और संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। गुप्ता ने दावा किया कि लोग दिल्ली सरकार के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे हैं जिसने उन्हें नि:शुल्क जल, कम कीमत में बिजली और अच्छी शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है।
 
केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के सहयोगी सोमवार से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना पर बैठकर मांग कर रहे हैं कि आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और लोगों के दरवाजे तक राशन आपूर्ति योजना को मंजूरी दें। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

अगला लेख