Hanuman Chalisa
✕

इलाज के बाद अरुण जेटली लौटे स्वदेश, ट्‍वीट कर कही यह बड़ी बात...

Updated: शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (18:52 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से इलाज कराने के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आए हैं। जेटली ने ट्वीट किया कि वापस आकर मैं खुश हूं।
 
उल्लेखनीय है कि जेटली इलाज कराने के लिए पिछले महीने अमेरिका चले गए थे। इसकी वजह से वे नरेन्द्र मोदी सरकार का 6ठा और अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए। इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले मोदी सरकार में वे वित्तमंत्री थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार पीयूष गोयल को सौंपा गया। गोयल ने ही इस बार लोकसभा में अंतरिम बजट भी पेश किया।
 
हालांकि जेटली अमेरिका में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे। उन्होंने इस दौरान फेसबुक और ट्विटर पर कई बार लिखा तथा बजट पेश होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर कुछ साक्षात्कार भी दिए। अमेरिका में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उनकी स्वदेश वापसी चिकित्सकों की हिदायत पर निर्भर करेगी।
 
उन्होंने कहा था कि वे बजट पर होने वाली चर्चा का जवाब देने के लिए शायद ही संसद में उपस्थित हो सकें, क्योंकि यह डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा। संसद का बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त होने वाला है। अंतरिम बजट पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख