ramcharitmanas
✕

जेटली बोले, कांग्रेस एक राष्ट्रीय विध्वंसक पार्टी, भारत की अर्थव्यवस्था को तोड़ना चाहती है

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (07:30 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय विध्वंसक पार्टी है और यह एक कंपनी के संबंध में निश्चित परिस्थिति के बने रहने और उसके अप्रबंधनीय बनने की स्थिति की अनुमति देकर भारत की अर्थव्यवस्था को तोड़ना चाहती है।
 
जेटली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के वी थॉमस का पत्र साझा करते हुए कहा, 'कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से निजी कंपनी आईएलएंडएफएस को लेकर सरकार के संभावित कदम के बारे में गलत जानकारी फैला रही है।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने ही पार्टी के नेता से कुछ सीखना चाहिए।
 
वित्त मंत्री ने कांग्रेस नेता थॉमस के जिस पत्र का हवाला दिया उसमें थॉमस ने आईएलएंडएफएस की समस्या के निस्तारण को लेकर सुझाव दिए हैं।
 
कांग्रेस का आरोप है कि आईएलएंडएफएस पर 91 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है और केन्द्र सरकार देश के आम नागरिकों के निवेश के पैसे का इस्तेमाल इस कंपनी के लिए प्रोत्साहन पैकेज में करने जा रही है ताकि विदेशी निवेशकों का हित साधा जा सके।

थॉमस का पत्र कानून नहीं है कि उस पर जेटली अमल करें: 'इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज' (आईएलएंडएफएस) के मामले में कांग्रेस सांसद केवी थॉमस के एक पत्र का हवाला देकर वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा सोमवार को राहुल गांधी पर किए गए हमले पर पलटवार करते हुए विपक्षी पार्टी ने कहा कि एक सांसद का पत्र देश का कानून नहीं है जिसका जेटली अनुसरण करें।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'एक बार फिर वित्त मंत्री जिम्मेदारी से बचने, देश की बेशकीमती संपत्ति को बेचने और सांठगांठ वाले लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं जैसे उन्होंने माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी के मामलों में किया।' उन्होंने कहा कि एक सांसद का पत्र देश का कानून नहीं है कि वित्त मंत्री उस पर अमल करें। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे 'सरकार की चोरी' को ढकने की छटपटाहट दिखाई देती है।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख