Daily Horoscope

एम्स में जेटली का किडनी प्रतिरोपण

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (14:35 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली का सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफल किडनी प्रतिरोपण किया गया।
 
एम्स की मीडिया एवं प्रोटोकॉल डिविजन की प्रमुख आरती विज ने एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री अरूण जेटली की प्रतिरोपण सर्जरी सफल रही। जेटली और उनको किडनी दान करने वाले दोनों का स्वास्थ्य स्थिर है और सुधार हो रहा है। किडनी की बीमारी से ग्रस्त केन्द्रीय मंत्री का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था।
 
सूत्रों ने अनुसार, अपोलो के गुर्दा प्रतिरोपण विशेषज्ञ डॉ संदीप गुलेरिया और उनके भाई एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया भी प्रतिरोपण करने वाली टीम का हिस्सा हैं। दोनों जेटली के पारिवारिक मित्र हैं। 
 
अगले सप्ताह होने वाले 10 वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तिय वार्ता के लिए लंदन जाने का अपना कार्यक्रम रद्द मंत्री ने रद्द कर दिया है। छह अप्रैल को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने अपनी बीमारी की पुष्टि की थी। कई साल पहले जेटली के हृदय का ऑपरेशन हो चुका है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख