ramcharitmanas

अमेरिका में क्‍यों लग रहे ‘कांग्रेस-शि‍वसेना’ मुर्दाबाद के नारे?

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (16:31 IST)
एंटोनिया मायनो मुर्दाबाद, एनसीपी मुर्दाबाद, कांग्रेस मुर्दाबाद, शि‍वसेना मुर्दाबाद, शरद पवार मुर्दाबाद। यह नारे भारत में नहीं, बल्‍क‍ि अमेरिका में लग रहे हैं।

लेकि‍न क्‍यों। भारत में समझ में आता है लेकिन अमेरिका में ऐसा क्‍यों हो रहा है। दरअसल, यह अभि‍यान और विरोध प्रदर्शन रिपब्‍ल‍िक भारत के एडि‍टर इन चीफ अर्नब गोस्‍वामी की मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी को लेकर हो रहा है।

दरअसल, महाराष्‍ट्र में साल 2018 में अर्नब और दो अन्‍य आरोपियों पर आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। बाद में सबूत नहीं मिलने की वजह से यह प्रकरण बंद हो गया था, लेकिन दो साल बाद मुंबई पुलिस द्वारा एक बार फि‍र अर्नब गोस्‍वामी को गि‍रफ्तार करना महाराष्‍ट्र सरकार की बदले की कार्रवाई बताई जा रही है।

अर्नब के समर्थन में देश में कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे  हैं। इसी बीच सोशल मीडि‍या पर अमेरिका के कैलिफोर्निया का यह वीडि‍यो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ यंगस्‍टर्स कांग्रेस, एनसीपी, शि‍वसेना और सोनिया गांधी के खि‍लाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अमेरिका के कैलिफोर्निया में अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन।

आपको बता दें कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के संपादक को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें अलीबाग कोर्ट में पेश करने ले गई। पुलिस ने अदालत से अर्नब की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए अर्नब को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, अर्नब की गिरफ़्तारी के बाद महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने एसपी रायगढ़ को नोटिस भेजकर पेश होने को कहा है।

अर्नब को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस की रायगढ़ पुलिस गई थी, जिस तरह मुंबई पुलिस ने अर्नब के साथ आतंकी जैसा सलूक किया उससे मानवाधिकार आयोग भी खासा नाराज है, इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन माना है। महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजकर पेश होने का आदेश दिया है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

अगला लेख