Daily Horoscope
✕

पालघर मुद्दे पर सोशल मीड‍िया पर आमने-सामने अर्नब गोस्‍वामी और रवीश कुमार के समर्थक

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (16:00 IST)
मीड‍िया में होने वाली बहस और वि‍वाद असर आजकल सोशल मीडि‍या पर भी खूब नजर आता है। हाल ही में एक घटना के बाद ऐसा ही कुछ हुआ।

र‍िपब्‍ल‍िक भारत न्‍यूज चैनल के मैनेज‍िंग एड‍िटर अर्नब गोस्‍वामी के ऊपर मुंबई में हुए हमले के बाद अर्नब और एनडीटीवी के एंकर रव‍ीश कुमार के समर्थक सोशल मीड‍िया पर आपस में भि‍ड़ रहे हैं।

पहले बता दें क‍ि मामला क्‍या है। दरअसल, हाल ही में महाराष्‍ट्र के पालघर में जूना अखाड़ा के दो संतों की मॉब ल‍िंच‍िंग में हत्‍या कर दी गई। इस मामले को र‍िपब्‍ल‍िक चैनल लगातार उठा रहा था। अपने एक शो के दौरान अर्नब गोस्‍वामी ने कांग्रेस की सोन‍िया गांधी से इस मामले में चुप्‍पी साधने को लेकर सवाल उठाया था।

इस शो के बाद मुंबई में अर्नब गोस्‍वामी और उनकी पत्‍नी पर कुछ लोगों ने हमला कर द‍िया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ द‍िए और उन पर कोई ल‍िक्‍व‍िड फैंकने की भी कोशि‍श की गई। हालांक‍ि बाद में हमला करने वालों की पहचान कर ली गई।

अर्नब ने आरोप लगाया क‍ि यह हमला सोन‍िया गांधी ने करवाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर यह हमला क‍िया है। घटना के बाद पूरे देश में मामले को लेकर बहस की जा रही है। संत समाज के कई लोग अर्नब गोस्‍वामी के समर्थन में आ गए हैं। इसके साथ ही भाजपा के प्रवक्‍ता, मुंबई प्रेस क्‍लब समेत कई लोग सोशल मीड‍िया पर अर्नब पर हुए हमले की न‍िंदा कर रहे हैं।

बहस की जा रही है क‍ि क्‍या क‍िसी मामले को लेकर खासतौर से जब भारत में संतों की हत्‍या हो जाती है तो क्‍या मीड‍िया कांग्रेस के नेताओं से सवाल नहीं कर सकते।

न्‍यूज चैनल पर तो यह मामला गरमा ही रहा है, लेक‍िन सोशल मीड‍िया पर भी इसे लेकर जमकर बहस जारी है। 
सोशल मीड‍िया इसे लेकर दो खेमों में बंट गया है। इतना ही नहीं, अर्नब और रव‍ीश कुमार के समर्थक भी इसे लेकर आपस में गर्मागर्म बहस कर रहे हैं।

ट्व‍िटर से लेकर फेसबुक तक दो वर्ग इस मुद्दे पर अपनी राय जाह‍िर कर रहे हैं। दोनों तरफ के लोग अपने अपने तर्क ल‍िख रहे हैं और समर्थन या वि‍रोध कर रहे हैं।

दरअसल, मीड‍िया में होने वाली घटनाओं का असर असल ज‍िंदगी और सोशल मीड‍िया पर भी साफ नजर आ रहा है। हालांक‍ि ज्‍यादातर लोगों का कहना है क‍ि मीड‍िया को कि‍सी भी मुद्दे पर ज‍िम्‍मेदार पदों पर बैठे नेताओं से सवाल करने का अधि‍कार है, अगर वे सवाल करते हैं और बदले में उनके ऊपर हमला क‍िया जाता है तो यह क‍िसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त करने लायक नहीं है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख