शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Approval for the purchase of 26 Rafale fighter jets for the Navy
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (17:24 IST)

दुश्मनों की खैर नहीं, फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

India will buy 26 Rafale fighter jets from France
Approval for purchase of 26 Rafale fighter jets : रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक प्रारूपों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने उस दिन परियोजना को मंजूरी दी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय पेरिस यात्रा शुरू हो रही है।
 
डीएसी रक्षा खरीद पर निर्णय लेने वाली रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च इकाई है। उसने भारत में तीन और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के विनिर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की शुक्रवार को पेरिस में होने वाली व्यापक बातचीत के बाद बड़ी रक्षा परियोजनाओं की घोषणा की जा सकती है।
 
रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने एक सप्ताह पहले ही परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी थी। भारतीय नौसेना स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए 26 डेक-आधारित लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रही है।
नौसेना ने लंबी प्रक्रिया के बाद खरीद के लिए बोइंग एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट और फ्रांसीसी कंपनी दासॉल्ट एविएशन के राफेल एम विमान के बारे में विचार किया। बाद में राफेल एम इस दौड़ में विजेता रहा। भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से पहले ही 36 राफेल विमान खरीदे जा चुके हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ग्वालियर यात्रा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, हाई सिक्योरिटी जोन में घुसे 2 बाइक सवार