ramcharitmanas

फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी की हेड आंखी दास ने कंपनी छोड़ी

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (20:12 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की सार्वजनिक नीति मामलों की प्रमुख अंखी दास ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सोशल मीडिया मंच पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों को लेकर पाबंदी लगाने के मामले में कथित पक्षपात करने को लेकर चर्चा में थीं। आंखी दास का यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कुछ ही दिन पहले फेसबुक पर अपने सबसे बड़े बाजार भारत में राजनीतिक सामग्री को लेकर सवाल उठे थे।
ALSO READ: Unlock-5 के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन
संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं : आंखी दास हाल ही में डाटा सुरक्षा विधेयक 2019 को लेकर बनाई गई संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश हुई थीं। संसदीय समिति की अध्यक्षता मिनाक्षी लेखी कर रही हैं। भारत के साथ दक्षिण और मध्य एशिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर थीं। 
राहुल गांधी ने लगाया था राजनीतिक झुकाव का आरोप : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक खबर ट्वीट कर आरोप लगाया था कि फेसबुक राजनीतिक झुकाव के चलते हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस विवाद में आंखी दास का नाम भी आया था। 
ALSO READ: चुनाव में दिखी सिंधिया-पायलट की जिगरी दोस्ती,हमला तो दूर सिंधिया का नाम लेने से भी बचे पायलट
कांग्रेस के कई नेताओं ने आंखी दास का नाम लेकर फेसबुक पर पक्षपात के आरोप लगाए थे। रिपोर्ट में फेसबुक के अनाम सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फेसबुक के वरिष्ठ भारतीय नीति अधिकारी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक आरोपों वाली पोस्ट डालने के मामले में तेलंगाना के एक भाजपा विधायक पर स्थायी पाबंदी को रोकने संबंधी आंतरिक पत्र में दखलंदाजी की थी।
ALSO READ: Covid-19 Vaccine की भारत में क्या है स्थिति, कब तक आएगी वैक्सीन ?
फेसबुक के भारत में प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने ई-मेल के जरिए बयान में कहा कि अंखी दास ने फेसबुक में अपने पद से हटने का निर्णय किया है। उन्होंने जनसेवा में अपनी रुचि के अनुसार काम करने के लिए यह कदम उठाया है। अंखी हमारे उन पुराने कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई...। (इनपुट भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख