शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anil vij to farmer leaders on Gandhi Jayanti
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (09:35 IST)

गांधी जयंती पर अनिल विज की किसानों को नसीहत, कहा-हिंसक आंदोलन स्वीकार्य नहीं

गांधी जयंती पर अनिल विज की किसानों को नसीहत, कहा-हिंसक आंदोलन स्वीकार्य नहीं - Anil vij to farmer leaders on Gandhi Jayanti
नई दिल्ली। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने गांधी जयंती पर किसानों को नसीहत देते हुए कहा किसान आंदोलन हिंसक हो रहा है। गांधी के देश में हिंसक आंदोलन के लिए कोई जगह नहीं है।
 
अनिल विज ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने किसान नेताओं से कहा कि अपने आंदोलन को संयम में रखें।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 3 नए कृषि कानून लागू होने के बाद से ही किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी, हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
 
हरियाणा में बीते दिनों किसानों का उग्र रूप देखने को मिला था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी और लाठी चार्ज के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हुआ था।
ये भी पढ़ें
मंदिर में हर महिला से शादी के लिए पूछ रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार