sawan somwar

सहयोगियों के संग 2019 के लिए कांग्रेस का मिशन '274+' : आनंद शर्मा

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (21:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसका लक्ष्य नरेन्द्र मोदी नीत सरकार को सत्ता से बेदखल करना और उसका मिशन 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाली पार्टियों के समर्थन से 274 से ज्यादा सीटें हासिल करना है।
 
 
विपक्षी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति के विस्तारित सत्र में कार्यसमिति के सदस्यों और अन्य नेताओं ने रविवार को 'मिशन 150' के बारे में बात नहीं की बल्कि 'मिशन 274+' के बारे में बात की, जो निचले सदन में साधारण बहुमत के 272 के आंकड़े से ज्यादा है।
 
उन्होंने यहां कहा कि कांग्रेस का मिशन नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है। हमारा मिशन 150 नहीं, बल्कि समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ हमारा मिशन 274+ है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मीडिया में एक गलत धारणा बनाई गई है और कई चैनल कह रहे हैं कि पार्टी ने 'कांग्रेस मिशन 150' रणनीति बनाई है। सीडब्ल्यूसी में रविवार को एक विस्तृत खाका पेश करते हुए पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि पार्टी लोकसभा में अपनी मौजूदा 48 सीटों को 3 गुना करने का लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकती है।
 
सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम ने विभिन्न राज्यों में सहयोगियों की मदद से पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी बात की थी और कहा था कि अगर पार्टी मजबूत गठबंधन करती है तो वह 300 का आंकड़ा भी छू सकती है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

CM योगी ने सभी 81 शिक्षकों को अपने हाथों से दिया पुरस्कार

अगला लेख