dharma sangrah
✕

अमृतसर हादसा : पत्नी के बचाव में आए नवजोत सिंह सिद्धू, ड्राइवर की गलती के कारण गई लोगों की जान, नहीं बजाया हॉर्न

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (11:05 IST)
अमृतसर में जोड़ा फाटक के समीप शुक्रवार शाम को रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरियों पर खड़े लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए। इस मामले में पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का बचाव किया है।


नवजोत कौर सिद्धू इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। हादसे के बाद लोगों ने कहा कि जैसे ही हादसा हुआ, वे वहां से कार से चली गईं। एक टीवी समाचार चैनल से बात करते हुए सिद्धू ने नवजोत कौर का बचाव करते हुए कहा कि हादसे पर राजनीति न करें। अगर कोई यह सोचे कि यह जानबूझकर किया गया या उकसाने पर किया गया तो यह गलत है।

उन्होंने कहा कि हादसा ट्रेन चालक की गलती के कारण हुआ। उसने हॉर्न नहीं दिया। इस कारण चंद सेकंड्‍स में मासूम लोगों को कुचल डाला। सिद्धू ने कहा कि जब दुर्घटना होती है तो किसी को बताकर नहीं होती। लोग जो बात कर रहे हैं, वह राजनीतिक बातें कर रहे हैं। इसमें राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए।

सिद्धू ने कहा कि इस घटना पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेला जा सकता। रावण दहन आजकल बटन से होता है जिससे आग तेजी से लगती है। इस दौरान जब आतिशबाजी गलत दिशा में जाती है तो लोग पीछे हटते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों को पता नहीं चला होगा। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख