biodatamaker
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amitabh Bachchan, Twitter, Big B, fans

अमिताभ बच्चन के टि्वटर पर हुए 2.2 करोड़ प्रशंसक

National news
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के टि्वटर पर 2.2 करोड़ प्रशंसक हो गए हैं, साथ ही वे माइको ब्लॉगिंग साइट पर सबसे ज्यादा अनुसरण किए जाने वाले भारतीय अभिनेता बने हुए हैं।
इसके बाद अभिनेता शाहरुख खान (2.08 करोड़), सलमान खान (1.9 करोड़), आमिर खान (1.83 करोड़) और हिन्दी फिल्म जगत की अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनके क्रमश: 1.56 करोड़ और 1.48 करोड़ प्रशंसक हैं।
 
2010 में टि्वटर से जुड़ने वाले बच्चन ने एक पोस्ट के जरिए खुद की एक तस्वीर के साथ खबर साझा करते हुए अपना उत्साह व्यक्त किया है। इस तस्वीर में वे हाथ जोड़े खड़े हैं और प्यार के लिए अपने प्रशंसकों को बधाई दे रहे हैं।
 
अभिनेता ने लिखा है कि टि्वटर पर उनके 2.2 करोड़ प्रशंसक हो गए हैं। आप सभी को आपके प्यार के लिए धन्यवाद। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अन्य सोशल मीडिया मंचों फेसबुक और ब्लॉग पर भी सक्रिय हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिट्स पिलानी ने 1040 सीटों का रखा लक्ष्य