ganesh chaturthi

अमित शाह ने की एम्स से 'सेवा सप्ताह' की शुरुआत

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (12:11 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित एम्स से 'सेवा सप्ताह' का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक पूरे देश में 'सेवा सप्ताह' मना रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे और परिसर में सफाई भी की। इस अवसर पर शाह ने कहा, भाजपा 5 साल से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा सप्ताह' मना रही है। हमारे प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित रहा है। इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाएं।

शाह ने कहा कि कार्यकर्ता इस अवसर पर सफाई कार्यक्रम, वृक्षारोपण, श्रमदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, जिसका पूरा ध्यान समाज की अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति के कल्याण से जुड़ा है। भाजपा ने 'सेवा सप्ताह' मनाने के लिए एक समिति का गठन किया है जिसके संयोजक पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना हैं तथा इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सचिव सुधा यादव व सुनील देवधर शामिल हैं।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी और अमित शाह 'कृष्ण नीति' पर चले और जीत लिया राजनीतिक समर
'सेवा सप्ताह' में मुख्य फोकस स्‍वच्‍छता व सेवा कार्यक्रमों पर हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण व आंख जांच शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, जरूरतमंदों को राहत व मदद कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन व उपलब्धियों संबंधित पुस्तकें, उनके जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्र भी लोगों में वितरित किए जाएंगे। प्रदर्शनी, संगोष्ठी व सेमीनार भी आयोजित किए जाएंगे।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख