शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah says, congress is suffering from Modi phobia
Written By
Last Updated : रविवार, 3 जुलाई 2022 (16:22 IST)

हैदराबाद में भाजपा ने पास किया राजनीतिक प्रस्ताव, अमित शाह बोले- कांग्रेस को हुआ मोदी फोबिया

हैदराबाद में भाजपा ने पास किया राजनीतिक प्रस्ताव, अमित शाह बोले- कांग्रेस को हुआ मोदी फोबिया - Amit Shah says, congress is suffering from Modi phobia
हैदराबाद। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के आखिरी दिन रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के मौजूदा हालात पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। पार्टी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा ने यह जानकारी दी।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है।
 
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन काल में दो राष्ट्रपति के चुनाव का अवसर आया। भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक महिला आदिवासी को चुना जो जमीन से जुड़ी रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों के ऊपर जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है उसे ऐतिहासिक फैसला कहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है, नरेंद्र मोदी पर जो भी आरोप लगाया गया, सुप्रीम कोर्ट ने उसे पूरा झूठा करार दिया, इसे राजनीति से प्रेरित बताया।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह के अनुसार, आज विपक्ष बिखरा हुआ है, कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है।
 
कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' : उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध, GST का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, CAA का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है।