Daily Horoscope
✕

अगले साल बंगाल में कमल खिलेगा, घुसपैठ बंद होगी : अमित शाह

Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2025 (23:48 IST)
Amit Shah News : गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अवैध घुसपैठ के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए लोकसभा में कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ‘कमल खिलेगा’ और बांग्लादेश से घुसपैठियों के आने का सिलसिला बंद होगा। उन्होंने ‘आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक, 2025’ पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, हमारी बांग्लादेश से सटी हुई सीमा 2,216 किलोमीटर की है। उसमें से 1,653 किलोमीटर पर बाड़ लग चुकी है। बाड़ के पास की सड़क भी बन चुकी है और चौकियां भी बन चुकी हैं।
 
शाह का कहना था कि जो शेष 563 किलोमीटर सीमा है, वो आज भी खुली है। उन्होंने कहा, ये जो 563 किमी है उसमें से 112 किमी ऐसी है जहां नदी, नाले, पहाड़ियां आदि के चलते बाड़ नहीं लग सकती। वहीं 450 किमी ऐसी है जहां बाड़ लगना बाकी है। लेकिन वहां बाड़ नहीं लग पा रही क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार भूमि नहीं देती है। इसके लिए सात बैठकें हो चुकी हैं।
ALSO READ: भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास
उन्होंने कहा, दिल्ली के चुनाव के समय मैं मौन रहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा प्रश्न था, लेकिन आज मौका और दस्तूर भी है और संबंधित विषय पर विधेयक आया है तो मैं देश की जनता को सच्चाई से अवगत करा रहा हूं। शाह ने इस बात पर जोर दिया, पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव है, कमल खिलेगा और यह सब बंद हो जाएगा।
 
शाह ने बुधवार को लोकसभा में ‘त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक, 2025’ पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए भी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीतने का विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा गरीबों को दी है।
ALSO READ: रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान
उन्होंने कहा, अब दिल्ली में भी कमल खिल गया है और यहां भी गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। बस पश्चिम बंगाल रह गया है और अगले विधानसभा चुनाव के बाद वहां भी यह योजना लागू हो जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख