Hanuman Chalisa

सत्ता के लोभ में 'एक परिवार' ने देश में लगाया था आपातकाल-शाह

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (13:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपातकाल की 45वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि सत्ता के लोभ में एक परिवार ने देश में आपातकाल लागू किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 45 साल पहले 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया था।
 
शाह ने गुरुवार को कई ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा और आपातकाल को याद करते हुए कहा कि 45 साल पहले इस दिन सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया। रातोंरात देश को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, मुक्त भाषण सबकी आवाज को कुचल दिया गया। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए। 
 
शाह ने कहा कि लाखों लोगों के प्रयासों के बाद आपातकाल हटा लिया गया था। देश में लोकतंत्र बहाल हो गया लेकिन कांग्रेस में लोकतंत्र बहाल नहीं हो पाया। एक परिवार के हित, पार्टी के हितों और राष्ट्रीय हितों पर हावी थे। यह खेदजनक स्थिति आज की कांग्रेस में भी पनपती है।
 
हाल ही में कांग्रेस कार्य समिति का उल्लेख करते शाह ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की हाल की बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्यों और छोटे सदस्यों ने कुछ मुद्दों को उठाया किंतु उनकी आवाज को शोर से शांत करा दिया गया। पार्टी के एक प्रवक्ता को बिना सोचे समझे बर्खास्त कर दिया गया। दुखद सच्चाई यह है कि कांग्रेस में नेता घुटन महसूस कर रहे हैं।
 
कांग्रेस ने हाल ही में चीन के मसले पर पार्टी लाइन से हटकर अपनी बात कहने वाले संजय झा को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया था। गृहमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- 'देश के विपक्षी दलों में से कांग्रेस को स्वयं से कुछ सवाल पूछने की आवश्यकता है। आपातकाल जैसी विचारधारा अभी भी पार्टी में क्यों है? ऐसे नेता जो एक वंश के नहीं हैं, बोलने में असमर्थ क्यों हैं? कांग्रेस में नेता क्यों निराश हो रहे हैं? अगर वह सवाल नहीं पूछते हैं तो लोगों से उनका जुड़ाव और कम हो जाएगा।
 
गौरतलब है कि आपातकाल 25 जून 1975 को लागू हुआ था और 21 मार्च 1977 तक लागू रहा था। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख