Hanuman Chalisa
✕

शपथ लेने के बाद अमित शाह ने दिया यह बयान

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (00:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने खुद पर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया और दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए उन्हें (मोदी को) बधाई दी।
 
शाह ने ट्वीट कर कहा कि मुझमें विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभारी हूं। आपका नेतृत्व और निरंतर समर्थन प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने लोगों और देश की सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। शाह ने मोदी सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अन्य मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को भी बधाई दी।
 
उन्होंने लिखा कि आइए हम पीएम नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में एक मजबूत और समृद्ध न्यू इंडिया बनाने की प्रतिज्ञा को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में, भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति देखी है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने एक नए भारत की नींव रखी है, जो न केवल विश्व व्यवस्था में खुद को शामिल कर रहा है, बल्कि अपने नागरिकों के जीवन स्तर को उठाने के लिए भी अथक प्रयास कर रहा है।
 
उन्होंने मोदी के लगातार दूसरे कार्यकाल को संपूर्ण भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी।
 
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला और अपनी नयी सरकार में 57 मंत्रियों को शामिल किया जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री तथा 24 राज्यमंत्री हैं।
 
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने वाले नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गुरुवार को दूसरी बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वे 1971 के बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन गए।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख