manglik dosh calculator
✕

भारत को मजबूत बनाने के लिए 'चाणक्य नीति' अपनाने की जरूरत : शाह

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (14:58 IST)
पुणे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि हर क्षेत्र में भारत को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 'चाणक्य नीति' को अपनाने की जरूरत है। शाह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाणक्य ने 2400 साल पहले विभिन्न किताबें लिखी थीं, जिनमें युद्ध की तैयारी, राष्ट्र में शांति की स्‍थापना और देश को हर क्षेत्र में कैसे और अधिक मजबूत बनाने के तरीके को शामिल किया गया है।


शाह यहां गणेश कला क्रीड़ा परिसर में महान सामाजिक सुधारक रामभाऊ महल्गी की याद में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 'चाणक्य नी‍ति' विषय पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि चाणक्य ने भी अपनी पुस्तक में उल्लेख किया था कि भ्रष्टाचार देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है और देश की समृद्धि केवल तभी संभव है, जब भ्रष्टाचार को समाज से खत्म किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व शासकों ने 'चाणक्य नीति' को पूरी तरह से सीखा और अपनाया था, जिसके कारण कोई भी अगले एक हजार वर्षों तक भारत पर हमला करने की हिम्मत नहीं कर सका था। उन्होंने कहा कि उस समय न्यायिक व्यवस्था और देश की सुरक्षा तथा संरक्षा मजबूत थी।

'चाणक्य' और उनकी नीति तथा विचारों की बार-बार प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि चाणक्य के दौर में कर के रूप में धन का संग्रह कर उसे समाज को वितरित किया गया था। उन्होंने कहा कि उन पुस्तकों से सीखने का समय आ गया है, जो हर क्षेत्र में समृद्धि ला सकती है। चाणक्य ने कभी भी किसी भी समुदाय की संस्कृति को तोड़ने या विभाजित करने की कोशिश नहीं की। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख