Daily Horoscope
✕

6 साल में 30 बार पूर्वोत्तर आए PM, हर बार साथ लाए तोहफा-शाह

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (17:16 IST)
गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है।
 
शाह ने कहा कि मोदी पूर्वोत्तर को देश के विकास का केंद्रबिंदु मानते हैं और वह पिछले 6 साल में 30 बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और हर बार वह कोई तोहफा लेकर आए हैं।
 
अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि असम मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वित्त मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के नेतृत्व में शांति और विकास की यात्रा पर चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि असम पहले आंदोलन और हिंसा के लिए जाना जाता था, लेकिन सोनोवाल और सरमा ने धरोहर और परंपराओं को बढ़ावा देकर राज्य और क्षेत्र की जनता को शेष देश के साथ एक किया है।
ALSO READ: Fact Check: किसान आंदोलन के बीच अमित शाह ने बंगाल दौरे पर खाई मछली-बिरयानी? जानिए वायरल फोटो का सच
शाह ने कहा कि हाल ही में संपन्न बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनावों में राजग की जीत विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल की तरह है। उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनाव में राजग भारी बहुमत से जीतेगा। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी उग्रवादी संगठनों ने आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यधारा में लौट आए हैं।
 
उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान निकालने का अनुरोध किया।
 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख