suvichar

क्या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की तैयारी में हैं गृहमंत्री अमित शाह?

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (17:48 IST)
भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के देश का नए गृहमंत्री बनते ही एक बार फिर संविधान के अनुच्छेद 370 और 35-A को लेकर बहस तेज हो गई है। 

जम्मू-कश्मीर को लेकर संविधान में इन दो विशेष उपबंधों को लेकर लंबे समय से राजनीतिक खींचतान चलती आई है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का वादा किया है। 
इसके साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने अपने भाषणों के जरिए लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया था कि केंद्र में फिर मोदी सरकार आने के बाद जम्मू-कश्मीर को जो 370 के तहत विशेष दर्जा मिला है वह खत्म होगा। आज जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देश के गृहमंत्री का कामकाज संभालने के बाद सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ बंद कमरे में बैठक की तो अटकलों को बाजार गर्म हो गया है। 
 
इधर आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर से जुड़ी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर को लेकर लगातार अमित शाह के बैठक करने के बाद चर्चा इस बात की तेज हो गई है कि क्या शाह अनुच्छेद 370 को खत्म करने की प्रकिया शुरू करने की तैयारी में है।
 
ऐसे में जब इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं तब क्या मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले कर उसका राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश कर रही है। ऐसी चर्चा इन दिनों राजनीतिक गलियारों में शुरू हो चुकी है। 
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जोर-शोर से अनुच्छेद 370 को हटाने की जो बात कही माना जा रहा है, उसका सीधा लाभ पार्टी को चुनाव में मिला जिसके चलते पार्टी ने जम्मू क्षेत्र की दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। 
 
माना जा रहा है कि जम्मू क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के धारा 370 को खत्म करने के वादे पर उसका समर्थन किया है। लोकसभा चुनाव मे बड़ी जीत के बाद जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना कह चुके हैं कि उनकी पार्टी संविधान के अनुच्छेदों 370 और 35 A को हटाने के पक्ष में है और भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर अपने बल पर सूबे में सरकार बनाएगी। 
 
ऐसे में इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि चुनावी साल में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले जिसका सीधा असर चुनाव पर पड़े। जब जम्मू-कश्मीर दो अन्य रीजनल पार्टी नेशनल कॉन्फेंस और पीडीपी अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में है। ऐसे में अगर नई सरकार अगर इस दिशा में आगे बढ़ती है तो जम्मू-कश्मीर में वोटरों का ध्रुवीकरण साफ देखने को मिलेगा, जो चुनावी नतीजों पर असर डालेंगे।
भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के देश का नए गृहमंत्री बनते ही एक बार फिर संविधान के अनुच्छेद 370 और 35-A को लेकर बहस तेज हो गई है। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख