Daily Horoscope
✕

तुर्की यात्रा के बाद क्‍यों कर दी लोगों ने आमि‍र खान की खिंचाई?

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (13:28 IST)
Photo: Social media
तुर्की पाकिस्‍तान का दोस्‍त रहा है। कश्मीर मामले में कई बार वो भारत के खि‍लाफ बोल चुका है। हाल ही में तुर्की के हागि‍या सोफि‍या म्‍यूजियम को मस्‍जिद में तब्‍दील करने के उसके फैसले की दुनियाभर में आलोचना हो चुकी है।

इस्‍लामि‍क देशों का खलीफा बनने की उसकी इच्‍छा के चलते पाकिस्‍तान और तुर्की को दुनिया में एक नए ध्रुव के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में अभि‍नेता आमिर खान की तुर्की यात्रा की पूरे सोशल मीडि‍या में आलोचना हो रही है।

दरअसल, हाल ही में भारतीय अभिनेता आमि‍र खान ने तुर्की की यात्रा कर वहां की फर्स्‍ट लेडी एमीन एर्दोगन से मुलाकात की।

आमिर खान ने मुलाकात का अनुरोध किया था। आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की गए हैं। तुर्की की मीडिया का कहना है कि आमिर खान वहां की तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर, सिनेमा के लिए एडवांस फ़ैसिलिटी और वर्कफोर्स कैपेसिटी से खुश हैं। इससे पहले उन्होंने वहां के दौरों मे इन चीजों को देखा था। तुर्की का पर्यटन मंत्रालय उनकी सहायता कर रहा है।

ऐसे में आमिर खान की यात्रा की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

ट्व‍िटर पर एक यूजर कुमार लंगानी ने लिखा
आमिर खान तुर्की में शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि जो देश कश्मीर के खिलाफ बोलता है, वहां पर जाकर उसकी तारीफ करते हैं। यही देश हमारा फायदा उठाती है।

यूजर सुबोध ने लिखा,
आमिर खान तुर्की गए और एर्दोगन से मिले। आमिर खान जानते हैं कि एर्दोगन ने हमेशा भारत विरोधी और कश्मीर विरोधी मोर्चा खोलता रहा है। पाकिस्‍तान का साथ देता है, उसके मंसूबे भी सब को पता है ऐसे में उनसे मुलाकात क्यों?

यूजर विकास सिंह ने लिखा,
आमिर खान इजरायल के पीएम से मिलने नहीं जाते हैं, लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात करते हैं और उन्‍हें तथाकथित शांतिप्रिय राष्ट्र के लिए मानवीय और सामाजिक परियोजनाओं के बारे में बताते हैं। अब कुछ बोलूंगा तो उनकी पत्नी को असुरक्षा महसूस होगा। फिर देशभर में असहिष्णुता वाला नाटक शुरू हो जाएगा।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख