• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. American woman, rape
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (20:04 IST)

अमेरिकी महिला बलात्कार कांड : दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

American woman
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक एनजीओ की इस शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की कि मार्च में कनॉट प्लेस के एक पंचसितारा होटल में एक अमेरिकी पर्यटक से पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था।
ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई गई। आरोप है कि पांच व्यक्ति टूर एवं ट्रेवल संबंधी काम के बहाने से महिला के कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने उससे बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार यह महिला पुलिस के पास नहीं गई और अमेरिकी लौट गयी क्योंकि वह बहुत डर गई थी। 
 
आरोपियों ने उसे इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर दुष्परिणाम की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई।   (भाषा) 
ये भी पढ़ें
तानाशाह का रवैया अपना रहे हैं मोदी : मायावती