Hanuman Chalisa
✕

पहलगाम, बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा निलंबित, मृतकों की संख्या 11 पहुंची

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (23:40 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में भूस्खलन की घटनाओं की वजह से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा को निलंबित कर दिया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की यात्रा के दौरान अब तक जान गंवाने वाले की संख्या 11 पहुंच चुकी है।


उन्होंने बताया कि भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश की वजह से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा निलंबित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएं दोनों ही मार्गों पर जारी रही। प्रवक्ता ने बताया कि अभी जारी श्री अमरनाथजी यात्रा के सातवें दिन 5,919 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किये।

इस साल अब तब 60, 752 यात्री पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, इस साल की यात्रा के दौरान मरने वाले की संख्या 11 हो गई क्योंकि आज बालटाल मार्ग पर बरारीमार्ग पर एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान हैदराबाद की लक्ष्मी के रूप में हुई है। बरारीमार्ग और रेलपथरी के बीच कल रात भूस्खलन में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख