biodatamaker
✕

अमरनाथ यात्रियों का हत्यारा आतंकी मारा गया

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (20:30 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षाबलों को गुरुवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एक मुठभेड़ में अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मास्टरमाइंड आतंकी को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने नौगाम के अरीगाम इलाके में अबू इस्माइल को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में इस्माइल का एक सहयोगी भी मारा गया। इस्माइल लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और उसी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की पूरी साजिश रची थी।
 
10 जुलाई को सावन महीने के पहले सोमवार को रात में लश्कर-ए-तौयबा के आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था। इस हमले में 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। अब सुरक्षाबलों ने हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल को ढेर कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसे पुलिस और सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बताया है।
 
अबू साउथ कश्मीर के युवाओं में लोकप्रिय था। वह हमेशा अपने साथ 5 लोगों का गिरोह लेकर चलता था जबकि करीब दो दर्जन से ज्यादा आतंकी छिपकर उसकी मदद करते थे। अमरनाथ हमले में भी उसने इसी टीम का इस्तेमाल किया था। बाइक सवार अपने ग्रुप के चार लोगों के साथ उसने यात्रियों पर हमला किया था और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।
 
घाटी में पिछले साल हुई बैंक लूट की कम से कम चार वारदात में इस्माइल का नाम सामने आया था। खुफिया जानकारी के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कुलगाम में बैंक लूट, नवंबर के महीने में बड़गाम बैंक लूट और दिसंबर के महीने में पुलवामा में दो बैंक लूट की घटना में सीधे तौर उसकी भूमिका सामने आई थी।
 
अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले के मास्टरमाइंड इस्माइल की तलाश कई दिनों से चल रही थी। बटमालू तथा आसपास के इलाकों में मौजूदगी की सूचना पर कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी। जानकारी के लिए अमरनाथ श्रद्धालुओं पर हुए हमले में 8 लोग मारे गए थे। अबू दुजाना के मारे जाने के बाद इस्माइल को लश्कर कमांडर बनाया गया था।
 
अबू इस्माइल पर 10 लाख रुपए का इनाम था। 24 वर्ष का इस्माइल पाकिस्तान का नागरिक था और दो वर्ष पहले दक्षिण कश्मीर में घुसपैठिए के तौर पर दाखिल हुआ था। इस्माइल कश्मीर में अतिसक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के कई नेताओं के करीब था। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

अगला लेख