Hanuman Chalisa

व्हाट्‍सएप पर रिकॉल फीचर, अब नहीं मांगनी पड़ेगी आपको माफी

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (16:44 IST)
सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप अब ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे आपको किसी से माफी नहीं मांगनी पड़ेगी। व्हाट्‍सएप जल्द ही रिकॉल फीचर जोड़ने जा रहा है। इस फीचर के आ जाने के बाद मैसेज को Unsend किया जा सकेगा। 
 
व्हाट्‍सएप पर कई बार आपका मैसेज गलत ग्रुप में चला जाता था और उसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ती थी। ढेरों ग्रुप होने से आपको पता ही नहीं चलता था कि आपको वह मैसेज किस ग्रुप में भेजना था। बड़ी सावधानी रखनी पड़ती थी कि गलती से भी ऑफिशियल ग्रुप में कोई गलत मैसेज न पहुंच जाए। अगर कोई मैसेज गलती से पहुंच भी जाता है तो 'wrong group' का मैसेज भेजकर माफी मांग ली जाती है, लेकिन अब शायद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
अब व्हाट्‍सएप इस परेशानी को जल्द हल करने जा रहा है। वह अपने एप में रिकॉल फीचर जोड़ने वाला है। रिकॉल फीचर आने के बाद भेजे गए मैसेज को 'Unsend'किया जा सकेगा।  इसमें भेजे गए किसी भी मैसेज, Gif, फोटोज या स्टेटस रिप्लाई को 5 मिनट के अंदर अनसेंड किया जा सकेगा।
 
हालांकि मैसेज भेजने के पांच मिनट के बाद मैसेज अगर रिसीवर पढ़ लेता है, तो यह फीचर उसे अनसेंड नहीं कर पाएगा, लेकिन 5 मिनट की विंडो के साथ यह नया फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। व्हाट्‍सएप अपना यह नया फीचर एंड्रॉएड और iOS यूज़र्स के लिए जल्द ही लेकर आएगा। इस फीचर के साथ व्हाट्सएप मैसेज एडिट करने का फीचर भी लेकर आ सकता है। इसमें आप कुछ देर पहले भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख