dipawali
✕

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 454 तीर्थयात्री रवाना

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (16:36 IST)
जम्‍मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 63 महिलाओं सहित 454 यात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। जम्मू से दो दिन तक यात्रा स्थगित रहने के बाद आज एक बार फिर से यह यात्रा शुरू हो गई।


अनुच्छेद 35ए की वैधता को कानूनी चुनौती के खिलाफ अलगाववादियों के दो दिवसीय बंद के कारण रविवार को जम्मू से यात्रा स्थगित कर दी गई थी। अनुच्छेद 35ए के तहत जम्मू कश्मीर के लोगों को विशेषाधिकार और सुविधाएं मिली हुई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 वाहनों के एक काफिले में आधार शिविर से 454 तीर्थयात्रियों का 36वां जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में 391 पुरुष और 63 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 30 महिलाओं सहित 230 तीर्थयात्री गंदरबल जिले में कम दूरी वाले 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से जा रहे हैं।

इसके अलावा 33 महिलाओं सहित 194 अन्य तीर्थयात्री 36 किलोमीटर लंबे परंपरागत पहलगाम मार्ग से जा रहे हैं। पहलगाम से अमरनाथ के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के जत्थे में 33 साधु भी शामिल हैं। 60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी। यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी और संयोग से उसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख