shradh paksha
✕

Amaranth Yatra : इस बार की अमरनाथ यात्रा पूरी तरह है अलग, जानिए क्‍या हैं बदलाव...

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (00:05 IST)
Amaranth Yatra : इस बार की अमरनाथ यात्रा कई मामलों में पूरी तरह अलग है। इसके साथ इस बार कई प्रथम भी जुड़ गए हैं। इनमें श्रद्धालुओं के लिए खतरे वाले इलाकों में हेलमेट का पहनना, आधार कार्ड और आरएफआईडी कार्ड भी साथ रखना अनिवार्य किया जा चुका है।

सबसे बड़ी बात यह है कि अमरनाथ यात्रा के इतिहास में यह सबसे लंबी चलने वाली यात्रा होगी जो 62 दिनों तक चलेगी, जिसकी सुरक्षा में सभी सुरक्षाबल जुटे हैं। दरअसल यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थरों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है।

खासकर घोड़े की सवारी कर गुफा तक पहुंचने वाले कई तीर्थयात्री अतीत में मौत का ग्रास बन चुके हैं। उनके सिरों पर ही हमेशा चोट लगी है। इसके बचाव के तौर पर घोड़े से सवारी करने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि जहां पहाड़ों से पत्थर गिरते हैं, वहां पैदल यात्री भी हेलमेट पहनेंगें।

इन इलाकों से गुजरते वक्त श्राइन बोर्ड की ओर से हेलमेट मुहैया करवाए जाएंगे, जिसे बाद में वापस भी करना होगा। कोई यात्री भटक जाए या फिर आतंकी तत्वों पर नजर रखने की खातिर प्रत्येक श्रद्धालु को अपने गले में आएफआईडी कार्ड लटकाना भी जरूरी होगा। इस कार्ड का प्रयोग पहले ही वैष्णो देवी की यात्रा में किया जा रहा है।

यही नहीं पहली बार 62 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में पंजीकरण के लिए पहली बार आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया गया है। यही कारण था कि इसकी जांच के दौरान आज जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में सवा सौ के करीब जाली पंजीकरण पकड़े गए हैं।

इस यात्रा का एक और प्रथम यह था कि इस बार सेना के तीनों अंग मिलकर इस यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवा रहे हैं। इसमें एनएसजी कमांडो और अन्य सुरक्षाबल भी हजारों की तादाद में शामिल हैं। पहली बार इतने तगड़े सुरक्षा के इंतजाम देखे जा रहे थे, जिस कारण यह यह सवाल पैदा होना लाजिमी हो गया था कि क्या सच में यात्रा को कोई खतरा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख