dharma sangrah

जम्मू से अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले हजारों श्रद्धालु

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (14:09 IST)
जम्मू। खराब मौसम के चलते एहतियात के तौर पर रोकी गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू कर दी गई। 6,877 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था आज कश्मीर के दो अलग-अलग शिविरों के लिए रवाना हुआ। 
 
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु 229 वाहनों पर नुनवन - पहलगाम और बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इस जत्थे में 1429 महिलाएं और 250 साधु शामिल हैं। 
 
जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बहाल होने के बाद जम्मू से यात्रा आज फिर शुरू हो गई। घाटी में बाढ़ के बाद शनिवार को एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था। 
 
झेलम नदी के पानी का स्तर घटने के मद्देनजर अधिकारियों ने भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी। 
 
चौथे जत्थे में से 4078 श्रद्धालु अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से जाएंगे और अन्य गांदेरबल जिले के 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से जाएंगे। 
 
दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए यात्रा 28 जून को कई घंटों की देरी के बाद शुरू हुई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण यह बार-बार प्रभावित हो रही है। 
 
इस साल 60 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 26 अगस्त को 'रक्षा बंधन' के त्योहार पर समाप्त होगी। (भाषा) 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

US-Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामान पर ठोका 50% टैरिफ, कनाडा ने भी किया टैरिफ वार

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

अगला लेख