dharma sangrah
✕

अमरनाथ शिवलिंग पूरी तरह पिघला, फिर भी नहीं थम रहे श्रद्धालुओं के पांव

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (13:23 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में हिमालय की वादियों में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित हिम शिवलिंग अब पूरी तरह पिघल चुका है, लेकिन श्रद्धालु अभी भी गुफा के दर्शन के लिए आ रहे हैं जो उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक है।


यात्रा के शुरू होने पर शिवलिंग पूरे आकार का था, लेकिन अब यह पूरी तरह पिघल चुका है। फिर भी लोगों में गुफा के दर्शन करने की होड़ कम नहीं हुई है। यही वजह है कि गत 28 जून से शुरू हुई 60 दिवसीय इस यात्रा में अब तक पौने तीन लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं।

जम्मू आधार शिविर भगवती नगर में रुके लगभग 300 तीर्थयात्रियों ने गुरुवार सुबह बालटाल और नुनवान पहलगाम आधार शिविरों के लिए यात्रा शुरू की। तीर्थयात्रियों की संख्या को काफी कम होता देख कई सेवा प्रदाताओं ने आधार शिविर छोड़ दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले महीने में श्रद्धालुओं की संख्या हजारों हुआ करती थी, वहीं अब यह सिमटकर सैकड़ों में आ गई है। इस वार्षिक यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा जब भगवान शिव की चांदी की छड़ी 'छड़ी मुबारक' को अंतिम पूजा के लिए गुफा के भीतर ले जाया जाएगा। उसी दिन शाम में 'छड़ी मुबारक' की वापसी यात्रा भी शुरू हो जाएगी।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख