गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarinder Singh on Congress leadership
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 31 मई 2016 (11:33 IST)

सोनिया गांधी थक गई हैं, नई पीढ़ी को मिले जिम्मेदारी: कैप्टन अमरिंदर सिंह

सोनिया गांधी थक गई हैं, नई पीढ़ी को मिले जिम्मेदारी: कैप्टन अमरिंदर सिंह - Amarinder Singh on Congress leadership
पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की वकालत की है। उन्होंने स्पष्टतौर पर कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अब थक चुकी हैं। समय आ गया है कि पार्टी की कमान अब उन्हें नई पीढ़ी के हाथ में सौंप देनी चाहिए।
 
गौरतबल है कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि अमरिंदर वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि पार्टी में उनका काफी विरोध भी हो चुका है। अमरिंदर फिलहाल अमृतसर से सांसद हैं।
 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने सोनिया गांधी के साथ काम किया है, वे एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं। लेकिव अब वे थक चुकी हैं। वे सत्तर साल की हो चुकी हैं। सोनिया गांधी को किसी और को पार्टी की कमान सौंप देनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अब वो वक्त आ गया है जब हम नई पीढ़ी को मौका दें। सोनियाजी ने बहुत मेहनत से पार्टी को चलाया है। उन्होंने पूरे देश का दौरा भी किया। जाहिर है, अब वो थक चुकी हैं और बदलाव चाहती होंगी। मुझे लगता है कि अगर वो चाहती हैं तो कमान किसी और को सौंप दी जाए।
 
उन्होंने इंटरव्यू में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों की बात सुनते हैं। वो अपने पिता राजीव गांधी की तरह हो गए हैं।
ये भी पढ़ें
#WebViral पत्नियों ने कहा, पति पीटकर तो देखें, हाथ तोड़कर छोड़ देंगे