Hanuman Chalisa

#ArrestAjazKhan: जानिए एजाज खान क्‍या बोले हिंदुस्‍तान के पंडि‍तों के बारे में?

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (13:46 IST)
सोशल मीडिया पर #ArrestAjazKhan ट्रेंड हो रहा है। लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह है। असल में ये मामला उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह पंडित के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्‍या कहा एजाज खान ने वीडि‍यो में पंडि‍तों के बारे में

सारे पंडि‍तों को, पूरी गली को इतना मारो, और इनको जेल में डालो, पंडि‍त कौन से पंडि‍त, ये दरिंदे हैं साले... बल्‍की सारे हिंदुस्‍तान के पंडितों को जेल में डालो, पंडि‍तों का नाम खराब कर रहे हैं, पंडि‍तों की जात का नाम खराब कर रहे हैं। अब तक पंडि‍त भी मॉब लिंचिंग कर रहे हैं, मतलब ब्राह्मण पंडि‍त भी मॉब लिंचिंग पर आ गए।
जो वीडियो वायरल हुआ है वह करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन उसके इस वक्‍त वायरल होने की वजह से एजाज खान देश के पंडि‍तों और ब्राह्मणों के निशाने पर आ गए हैं। ट्व‍िटर पर उनके खि‍लाफ गि‍रफ्तारी की मांग चल रही है। अरेस्‍ट एजाज खान ट्रेंड हो रहा है। जिसमें लोग एजाज खान के बयान के खि‍लाफ अपना गुस्‍सा जमकर जाहिर कर रहे हैं।

कब का है वायरल वीडि‍यो?
एजाज ने इस वीडियो 8 सितबर 2019 में अपलोड किया था। एजाज खान ने एक युवक की हत्या को लेकर यह वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्होंने कहा कि ‘साहिल अपने दोस्तों का झगड़ा खत्म करने के इरादे से पंडितों की गली में गया और वहां उसकी मॉब लिचिंग कर दी गई।

हालांकि इस घटना का सच कुछ और ही बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसमें कोई भी सांप्रदायिक एंगल होने की बात से इनकार कर दिया था। इस मामले में जो सच्चाई सामने आई उसके मुताबिक बाइक को रास्ता देने के मुद्दे पर साहिल की दो लोगों के साथ हाथापाई हो गई थी।
इसमे साहिल घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। ऐसे में अब एजाज खान का ये वीडियो एक बार फिर से सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की जोर पकड़ रही है। ऐसे में अब कानूनी तौर पर उनके खि‍लाफ क्‍या हो सकता है, यह देखने वाली बात है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख