ganesh chaturthi
✕

विमान ईंधन 1 प्रतिशत महंगा हुआ, बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के भाव में 5 रुपए की वृद्धि

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (17:37 IST)
नई दिल्ली। विमान ईंधन (एटीएफ) के भाव में सोमवार को 1 प्रतिशत की वृद्धि की गई। वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 प्रतिशत या 677.1 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। नई दर बढ़कर 63,472.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए है। इससे पहले पहली मार्च को एटीएफ का मूल्य 8.1 प्रतिशत या 4,734.15 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ा था।
 
इसी के साथ ही बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 5 रुपए बढ़कर 706.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। यह 1 माह के अंतर पर एलपीजी की दर में दूसरी वृद्धि है। 1 मार्च को इसमें 42.5 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी।
 
माना जा रहा है कि एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी से पहले से नकदी संकट झेल रहीं विमानन कंपनियों की परेशानी और बढ़ेगी। उपभोक्ताओं को 1 साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं। इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 495.86 रुपए प्रति सिलेंडर है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
इसी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन के दाम मामूली बढ़कर 32.24 रुपए से 32.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख