sundarkand

60 दिन बाद शुरू हुई विमान सेवा, तड़के एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (10:00 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण करीब 2 महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं के सोमवार को बहाल होने के बाद सैकड़ों लोग अपने घर और कार्यस्थल लौटने के लिए तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
ALSO READ: यात्री विमान सेवाएं बहाल होने से विमानन शेयरों में जोरदार तेजी
पहले विमान में यात्रा करने वालों में अर्धसैनिक बल के जवान, सेना के जवान, छात्र और प्रवासी शामिल थे, जो रेलवे द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेनों के टिकट नहीं ले पाए थे। यहां मौजूद कई लोगों ने बताया कि सार्वजनिक वाहनों के कम होने के कारण वे समय से काफी पहले हवाई अड्डे के लिए निकल गए थे।
 
संदीप सिंह (19) एक छात्र हैं और देहरादून में पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने देहरादून से दिल्ली पहुंचने के लिए 5,500 रुपए का टिकट लिया, क्योंकि ट्रेनें भरी चल रही हैं और अंतरराज्यीय बसें चल नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पीजी में था। माता-पिता को काफी चिंता थी। मैं पहले विमान से ही घर लौट रहा हूं।
ALSO READ: वंदे भारत अभियान : ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान
पटना के मेकैनिकल इंजीनियर आमिर अफजल 23 मार्च को आधिकारिक काम के लिए दिल्ली आए थे, वे दोस्तों और परिवार के साथ ईद मनाने के लिए आज यहां से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि मैं अपने सहकर्मी के साथ महिपालपुर में रह रहा था। होटल का किराया 900 रुपए प्रतिदिन था। हमें घर वापस जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं मिल पा रहा था। अफजल के दोस्त राशिद ने कहा कि वे खुश हैं कि वे बिहार के बेगूसराय जिले में अपने परिवार के साथ ईद मना पाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे कई बेघर और भूखे प्रवासी जो ट्रेन या विमान के टिकट खरीदने में असमर्थ हैं, उनके लिए यह त्योहार बेरंग ही रह जाएगा, वहीं कई लोगों को यहां आने के बाद पता चला कि उनकी उड़ान रद्द हो गई है।
 
नाइक सतीश कुमार को कोलकाता जाना था और कोलकाता जाने वाले विमान ने उड़ान नहीं भरी, क्योंकि राज्य ने 28 मई तक विमान सेवाएं बहाल न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मैं सुबह 6 बजे कोलकाता जाने वाले विमान के लिए अंबाला से यहां आया। जब यहां पहुंचा तो पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। अब वापस घर लौट रहा हूं। (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

अगला लेख