biodatamaker
✕

केरल विमान हादसा : रनवे खतरनाक, 13 साल पुराना था विमान

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (14:42 IST)
नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने कोझिकोड हवाईअड्डे के कई स्थानों पर 'सुरक्षा संबंधी विभिन्न बड़ी त्रुटियां' पाए जाने के बाद पिछले साल 11 जुलाई को हवाईअड्डा निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
 
नागर विमानन महानिदेशालय ने रनवे पर दरारें होने, पानी रुकने और अत्यधिक रबड़ एकत्र होने समेत कई खामियों का कारण बताओ नोटिस में जिक्र किया था।
 
सऊदी अरब के दम्माम से आए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का पिछला हिस्सा पिछले साल दो जुलाई को कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से टकरा गया था। इस हादसे के बाद डीजीसीए ने निरीक्षण किया था।
 
इसके करीब एक साल बाद शुक्रवार शाम को भी एअर इंडिया एक्सप्रेस का दुबई से आया विमान भारी बारिश के कारण कालीकट हवाईअड्डे पर रनवे से फिसलकर खाई में गिरने के बाद दो टुकड़ों में टूट गया था। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
 
डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, 'पिछले साल दो जुलाई के हादसे के बाद डीजीसीए ने 4 और 5 जुलाई को हवाईअड्डे का निरीक्षण किया था और उसे सुरक्षा संबंधी कई बड़ी त्रुटियां मिली थीं।'
 
डीजीसीए के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोझिकोड हवाईअड्डा निदेशक के श्रीनिवास राव को 11 जुलाई को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
 
यह पूछे जाने पर कि नोटिस के बाद क्या राव के खिलाफ कोई कदम उठाया गया था, उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी (राव) को फटकार लगाई गई थी। नोटिस में कहा गया था कि रनवे 28 टीडीजेड और रनवे 10 टीडीजेड में दरारें देखी गई थीं।
 
टीडीजेड वह क्षेत्र होता है, जिससे विमान नीचे उतरते समय सबसे पहले संपर्क में आता है। नोटिस में पानी रुकने और अत्यधिक रबड़ एकत्र होने समेत कई खामियों का जिक्र किया गया था।
 
13 साल पुराना था विमान : दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737 विमान 13 वर्ष 7 माह पुराना था। इसे नवंबर 2006 को एयर इंडिया को दिया गया था। पिछले माह फेडरेशन एविएशन एडमिनिशट्रेशन ने सभी बोइंग 737 में तकनीकी खराबी का अंदेशा जताया था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख