dharma sangrah
✕

बॉयफ्रेंड बोला चिकन छोड़ दो, Air India की पायलट गर्लफ्रेंड ने लगा ली फांसी, ऐसे प्रताड़ित करता था प्रेमी

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (14:12 IST)
दिल्ली में दोस्ती, मायानगरी में प्रेम और आखिर में अंजाम हुई एक भयानक आत्‍महत्‍या। आत्‍महत्‍या वो भी एयर इंडिया की एक होनहार पायलट की। बता दें कि मुंबई एक 25 वर्षीय फीमेल पायलट सृष्टि तुली ने आत्‍महत्‍या कर के अपनी जान दे दी। जो वजह सामने आई है वो चौंकाने वाली है।

सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड अक्‍सर उस पर चिकन और नॉनवेज छोड़ने के लिए प्रेशर डालता था। जिससे तंग आकर सृष्टि तुली ने डेटा केबल से फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ली। वो मुंबई में अपने किराए के फ्लैट रहती थी। बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को मामले में प्राथमिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है। आदित्‍य पर सृष्टि को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और कुछ दिनों से एक साथ मुंबई में रह रहे थे। मृतक पायलट का नाम सृष्टि तुली है। वह मुंबई के मरोल इलाके में कनकिया रेन फॉरेस्ट बिल्डिंग में रहती थी।

12 दिन तक वॉट्सऐप पर ब्लॉक: बता दें कि वे दो साल से रिश्ते में थे। इस बार जब आदित्य ने सृष्टि को 12 दिन तक वॉट्सऐप पर ब्लॉक रखा तो उसने 13वें दिन आदित्य को फोन किया और कहा कि अब वह जान देने जा रही है। इस बार नॉनवेज छोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद की हद यह थी कि हर छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच बड़ा विवाद हो जाता था। एक बार शॉपिंग के दौरान विवाद हो गया। इसी बीच उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ तो आदित्य सृष्टि को बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया। सृष्टि फिर अपनी फ्रेंड की मदद से घर पहुंची। आदित्य के इस बर्ताव से सृष्टि बहुत आहत थी।

रिश्‍तेदारों ने लगाए आरोप : सृष्टि के रिश्‍तेदारों ने आदित्य पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक वो उसे अक्‍सर परेशान करता था और सार्वजनिक रूप से अपमानित भी करता था। रिश्तेदार ने दावा किया कि इसके अलावा, आदित्य ने उस पर खाने की आदतें बदलने का भी दबाव डाला था। सृष्टि के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख