ramcharitmanas
✕

Live Updates : भारतीय वायुसेना प्रमुख बोले- राफेल, चिनूक और अपाचे आने से बढ़ी ताकत

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (10:37 IST)
गाजियाबाद। भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) आज अपना 88वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। स्थापना दिवस को वायु सेना दिवस के रूप में भी जाना जाता है। आज वायुसेना आसमान में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। वायुसेना दिवस से जुड़ी हर जानकारी...


10:17 AM, 8th Oct
-वायु सेना के विभिन्न विमानों ने करतबबाजी और अपनी ताकत तथा जौहर का प्रदर्शन किया।
-वायुसेना दिवस के मौके पर दो चिनूक हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई पास्ट में भाग लिया।

09:47 AM, 8th Oct
-वायुसेना प्रमुख राकेश सिंह भदौरिया ने कहा कि हमें अपने योद्धाओं पर गर्व है और हम अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
-उन्होंने कहा कि राफेल, चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर से भारतीय वायुसेना में शामिल होने से हमारी ताकत में इजाफा हुआ है।


09:05 AM, 8th Oct
-हिंडन एयरबेस पर एयरफोर्स की परेड शुरू। सेना की तीनों टुकड़ियों के प्रमुख के अलावा कई वरिष्ठ अफसर भी परेड स्थल पर पहुंचे। CDS बिपिन रावत भी कार्यक्रम में मौजूद।
-गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी रजावत की अगुवाई में निशान टोली ने मार्च पास्ट किया।
-भारतीय वायुसेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को की गई थी। वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है।

09:03 AM, 8th Oct
-IAF Day 2020 के मौके पर वायु सेना के एमआई-17 वी5, एएलएच मार्क-4, चिनूक, एमआई-35 और अपाचे हेलीकॉप्टर सी-17, सी-130, डोर्नियर और डीसी-3 डकोटा विमान करतब दिखाएंगे।
-इसके साथ ही सूर्यकिरण विमानों के एरोबेटिक दल और सारंग विमान भी फ्लाइ पास्ट करेंगे।


08:57 AM, 8th Oct
-गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर इस साल की परेड का इंतजाम किया गया है।
-10 सितंबर को वायुसेना में शामिल हुए लड़ाकू विमान राफेल पर रहेगी सबकी नजर


08:57 AM, 8th Oct
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'वायुसेना दिवस के मौके पर हम अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायुसेना के परिवारों का गौरवान्वित होकर सम्मान करते हैं। हमारे आसमान को सुरक्षित बनाने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में नागरिक अधिकारियों की सहायता करने के लिए राष्ट्र वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी है।'


08:56 AM, 8th Oct
-पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।


08:54 AM, 8th Oct
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वायुसेना दिवस पर वायु सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को नीली जर्सी वाले अपने पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है और भारतीय वायुसेना की प्रगति को सलाम करता है क्योंकि यह चुनौतियों का सामना करने और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख