Hanuman Chalisa
✕

AIIMS Delhi : डकैतों ने पीठ में घोंप दिया था 6 इंच का चाकू, एम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2023 (23:58 IST)
नई दिल्ली। AIIMS Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चाकू हमले के शिकार एक व्यक्ति की पीठ से एक कठिन सर्जरी की मदद से 6 इंच का चाकू सफलतापूर्वक निकाला है। हरियाणा के करनाल का 30 वर्षीय यह व्यक्ति 12 जुलाई को डकैती से अपनी दुकान को बचाने के दौरान हमले में कथित रूप से घायल हो गया था।
 
एम्स के ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरान फारूकी ने कहा कि उसी दिन देर शाम में मरीज अस्पताल के आपात चिकित्सा विभाग में पहुंचा था और तब भी उसके पीठ में चाकू था। 13 जुलाई को उसकी पीठ की सर्जरी की गयी और चाकू निकाला गया।
 
फारूकी ने बताया कि करनाल के इस व्यक्ति को दिन में करीब 2 बजे चाकू गोदा गया था और रात करीब 10 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले वह दो अस्पतालों में जा चुका था, ऐसे में उसकी दशा तथा मामले की जटिलता के मद्देनजर उसे एम्स में भेज दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा तब वह होश में था और उसके शरीर के जीवन संबंधी मापदंड सामान्य थे।
 
सर्जरी विभाग के डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि उसके पीठ में चाकू घोंपा गया था।
 
उन्होंने कहा कि उसकी स्थिति ऐसी थी कि वह लेट नहीं सकता था क्योंकि इससे चाकू हिल डुल सकता था और उसके मेरूदंड को और नुकसान पहुंच सकता था।
 
उन्होंने कहा कि चाकू का ब्लेड उस रक्तवाहिका से महज दो-तीन सेंटीमीटर दूर था जो हृदय से रक्त शरीर के अन्य हिस्सों में ले जाती है , करीब छह इंच चाकू उसके शरीर के अंदर था।
 
फारूकी ने कहा कि स्पाइनल कोर्ड के आसपास सावधानीपूर्वक शल्य चिकित्सा कर चाकू निकाला गया और फिर स्पाइनल कोर्ड की मरम्मत की गई। डॉक्टर ने कहा कि मरीज की स्थिति सुधर रही है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख