suvichar

अहमद पटेल भी बोले, प्रणब दा से ऐसी उम्मीद नहीं थी

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (14:22 IST)
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले के संबंध में उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के सवाल उठाने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा है कि 'मैंने प्रणब दा से यह उम्मीद नहीं की थी।'
 
दरअसल, बुधवार को अपने पिता के इस कदम पर सवाल उठाते हुए शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा था कि वह नागपुर जाकर भाजपा एवं संघ को फर्जी खबरें गढ़ने और अफवाहें फैलाने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।
 
शर्मिष्ठा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पटेल ने कहा, 'मैंने प्रणब दा से यह उम्मीद नहीं की थी। शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर, खुद के भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि भाजपा में जाने की बजाय वह राजनीति छोड़ना पसंद करेंगी।
 
उन्होंने अपने पिता को सचेत भी किया कि वह बुधवार की घटना से समझ गए होंगे कि भाजपा का ‘डर्टी ट्रिक्स' विभाग किस तरह काम करता है।
 
ALSO READ: प्रणब मुखर्जी को बेटी शर्मिष्ठा की नसीहत, कहा- भाषण को भुला दिया जाएगा, तस्वीरें रह जाएंगी
दिल्ली कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा ने कहा था, 'यहां तक कि संघ कभी यह कल्पना भी नहीं करेगा कि आप अपने भाषण में उनके विचारों का समर्थन करेंगे। लेकिन, भाषण को भूला दिया जायेगा और तस्वीरें रह जाएंगी तथा इनको फर्जी बयानों के साथ फैलाया जायेगा।'
 
उन्होंने कहा था कि आप नागपुर जाकर भाजपा/आरएसएस को फर्जी खबरें गढ़ने, अफवाहें फैलाने और इनको किसी न किसी तरह विश्वसनीय बनाने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। और यह तो सिर्फ शुरुआत भर है। मुखर्जी को संघ के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
 
शर्मिष्ठा से पहले कांग्रेस के कई नेता पूर्व राष्ट्रपति के संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले पर सवाल खड़े कर चुके हैं। कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, रमेश चेन्नीथला और सीके जाफर शरीफ ने चिट्ठी लिखकर मुखर्जी से संघ के कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला बदलने की अपील की थी। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख