biodatamaker
✕

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार से गुरुग्राम तक बवाल, सड़क पर उतरे युवा, रेल ट्रैक किया जाम, पटना में जलाया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पुतला

Updated: गुरुवार, 16 जून 2022 (19:47 IST)
नई दिल्ली। agnipath scheme bihar protest : सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ स्कीम' का विरोध तेज हो गया है। विपक्ष के साथ-साथ अब युवा भी इसके विरोध में आ गए हैं। बिहार, गुरुग्राम में बवाल जारी है।युवाओं ने प्रदर्शन के दौरान स्टेशन पर लूटपाट भी की। बिहार के कैमूर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान ने ट्रेन में आग लगाई।
 
मध्यप्रदेश के ग्वालियर ने भी सरकार की इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां युवाओं ने आगजनी, पथराव और चक्काजाम किया। हालांकि कुछ राज्यों की सरकारों ने कहा कि वे अपने यहां की नौकिरियों में अग्निवीरों को प्रथामिकता देगी, लेकिन बवाल फिर भी जारी है। पटना में छात्रों ने विरोध करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला भी जलाया।
बिहार में आगजनी : बिहार के जहानाबाद, बक्सर में छात्रों ने बवाल किया है। यहां दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा है। यहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई। छात्रों ने जहानाबाद में NH-83 और NH-110 जाम कर आगजनी की। यहां रेलवे ट्रैक को भी जाम किया गया। सहरसा से खुलने वाली सहरसा नई दिल्ली सुपरफास्ट वैशाली एक्सप्रेस, सहरसा पटना राजरानी सुपर स्टार एक्सप्रेस पिछले कई घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विरोध कर रहे युवाओं का कहना था कि पिछले 3 साल से फौज में भर्ती नहीं की गई है और अब सिर्फ 4 साल की भर्ती की जाएगी। बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया में भी विरोध हुआ था। सेना में चार साल की भर्ती वाली इस स्कीम से नाराज युवाओं ने कल पत्थरबाजी भी की थी।
युवाओं का कहना था कि फिजिकल क्लीयर होने के बावजूद दो साल से सेना ने उनको भर्ती नहीं किया है। इसी बीच सरकार नई स्कीम लेकर आ गई है। युवाओं के प्रदर्शन को स्थानीय नेताओं का भी साथ मिला।

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्म्ड फोर्सेज में 4 साल की नौकरी के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की। इसके तहत 90 दिनों के भीतर करीब 46 हजार भर्तियां होनी है। बताया गया है कि ये भर्तियां देश के सभी 773 जिलों से होंगी, लेकिन कई युवा इससे खुश नहीं है।

विपक्ष का विरोध : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि 'अग्निपथ' योजना विवादास्पद है... इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिक बेहतर प्रशिक्षित और प्रेरित होंगे...हमने सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारियों के विचार पढ़े और सुने हैं, लगभग सर्वसम्मति से उन्होंने इसका विरोध किया है। राज्यसभा सांसद डॉ. वी. शिवदासन ने अग्निपथ योजना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सशस्त्र बलों को अनुबंधित करने के वर्तमान फैसले को वापस लिया जाए। 

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार का से आग्रह किया कि अग्निपथ योजना को तुरंत वापस ले क्योंकि ये ना देश की सुरक्षा के हित में है, ना राष्ट्र हित में और ना युवाओं के भविष्य हित में है। आप हर विषय पर राजनीति करें लेकिन फौज पर राजनीति न करें।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख