Hanuman Chalisa
✕

आखिर क्‍या है सचिन पायलट का प्‍लान?

Updated: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (18:32 IST)
कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री के बीच अदावत कोई नई बात नहीं है, दोनों के बीच का छत्‍तीस का आंकड़ा अक्‍सर सामने आता रहा है, लेकिन इस बार जिस तरह एक बार फिर सचिन पायलट ने बागी तेवर दिखाए हैं उससे लगता है कि उनके दिमाग में कोई दूसरा प्‍लान चल रहा है। क्‍योंकि इस बार जब वे वसुंधरा राजे शासन में हुए भ्रष्‍टाचार को लेकर अनशन पर बैठे तो उनके बैनर में न तो राहुल गांधी और न ही सोनिया गांधी के फोटो नजर आए। इतना ही नहीं, कांग्रेस का सिंबल हाथ भी उनके बैनर से गायब था।

हालांकि सचिन पायलट का अनशन समाप्‍त हो गया है, लेकिन कांग्रेस ने बडे नेताओं की तरफ से उनके खिलाफ ही बयान आए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों के ठीक पहले सचिन पायलट का इस तरह से एक बार फिर से बागी हो जाने के राजनीतिक मायने आखिर क्‍या हो सकते हैं।

बता दें कि इसके पहले भी अशोक गेहलोत और सचिन कई बार आमने सामने आ चुके हैं। ये अदावत कांग्रेस मुख्‍यालय दिल्‍ली तक पहुंच गई थी। इस बार भी सचिन के इस अनशन को कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बताया है।

अनशन के बहाने दरअसल सचिन ने दो जगह निशाने साधे हैं। उनकी मांग है कि राज्य सरकार वसुंधरा राजे सरकार में हुए खनन घोटाले की जांच के आदेश दे, क्योंकि 2018 में चुनाव के समय कांग्रेस ने जनता इसे लेकर वादा किया था। एक तरह से वसुंधरा के बहाने सचिन ने अशोक गहलोत पर ही निशाना साधा है।

दरअसल, यह सबको पता है कि सचिन राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन अशोक गहलोत के सामने उनके सारे पांसे फेल हो गए। ऐसे में सचिन पायलट पिछले करीब तीन सालों से कांग्रेस में घुटन सी महसूस कर रहे हैं। भले ही वे ऐसा सार्वजनिक रूप से नहीं कह रहे, लेकिन उनके बयान, बॉडी लैंग्वेज और गेहलोत से उनकी बार बार की तकरार से तो यही साबित होता है कि राजस्‍थान में सबकुछ ठीक नहीं है।

ऐसे में सवाल यह है कि अब सचिन पायलट का अगला प्‍लान क्या होगा। क्या वे कांग्रेस को छोड़कर किसी दूसरे दल में शामिल होंगे या नई पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे। हाल ही में किए गए उनके अनशन में कांग्रेस का पंजा और राहुल, प्रियंका या सोनिया गांधी का कोई पोस्‍टर नजर नहीं आया। यह सब तब हो रहा है, जब कांग्रेस पहले ही संकट से जूझ रही है और कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं।

अगर देखा जाए तो सचिन पायलट के सामने कुछ विकल्प हैं। मसलन, ज्‍योतिरार्दित्‍य सिंधिया उनके पुराने दोस्‍त हैं और वे उन्‍हें भाजपा में ला सकते हैं। भाजपा समेत दूसरे राजनैतिक दलों में भी सचिन पायलट जैसे होनहार नेता के लिए दरवाजे खुले हैं। अब यह सचिन पायलट पर है कि वे किसी पार्टी में जाते हैं या नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरते हैं। लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए यह तो साफ हो रहा है कि राजस्थान में गहलोत सरकार के नेतृत्व में उनका दम घुट रहा है।
Edited: By Navin Rangiyal

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख