biodatamaker

अभिनंदन वर्धमान ने नेतृत्व किया मिग-21 बाईसन लड़ाकू विमानों का

Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (19:45 IST)
गाजियाबाद। एक पाकिस्तानी जेट विमान को मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मंगलवार को वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर आकाश में मिग-21 लड़ाकू विमानों के दल का नेतृत्व किया।
 
बालाकोट हवाई हमले में शामिल अन्य लड़ाकू पायलटों ने भी वायुसेना दिवस पर आयोजित फ्लाई पास्ट में भाग लिया। वीरता सम्मान से पुरस्कृत 5 पायलटों ने मिराज-2000 और सुखोई-30 एम के आई विमानों वाले ‘एवेंजर’ दल का नेतृत्व किया।
 
बाईसन विमानों के दल का नेतृत्व करने वाले वर्धमान ने सर्वाधिक तालियां बटोरीं। बालाकोट में हवाई हमले के बाद वर्धमान ने 27 फरवरी को एक पाकिस्तानी युद्धक विमान को मार गिराया था।
 
उस युद्ध में उनका मिग-21 विमान मिसाइल से क्षतिग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिर गया था। पाकिस्तान की सरकार ने करीब 60 घंटों बाद वर्धमान को छोड़ा था।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

अगला लेख