बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP demanded that BJP immediately dissolve Delhi Municipal Corporation and conduct fresh elections
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (18:24 IST)

AAP की मांग, दिल्ली नगर निगम भंग करके चुनाव कराए भाजपा

Aam Aadmi Party
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को मांग की कि भाजपा तत्काल दिल्ली नगर निगम को भंग करके ताजा चुनाव कराए। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली नगर निगम को संचालित करने में बुरी तरह से विफल रही है।

भारद्वाज ने कहा, आप मांग करती है कि भाजपा को नगर निगम को तत्काल भंग करना चाहिए और ताजा चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 के नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह वादा करके लोगों को भ्रमित किया था कि नगर निगमों में धनराशि की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि भाजपा केंद्र सरकार से सीधे राशि लाएगी।

भारद्वाज ने कहा, तिवारी ने झूठे वादे करके लोगों को भ्रमित किया और केंद्र से एक पैसा भी नहीं लाए। उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने साथ ही यह कहा कि केजरीवाल सरकार से धनराशि की पूरी राशि मिलने और हाउस टैक्स और अन्य कई कर की बढ़ोतरी के बावजूद भाजपा शासित एमसीडी का दावा है कि उनके पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन नहीं है।(भाषा)