dharma sangrah
✕

आप और कांग्रेस गठबंधन पर बुधवार को होगी औपचारिक बातचीत, सीट फॉर्मूले पर दोनों में मतभेद

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (22:10 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आप और कांग्रेस के बीच औपचारिक बातचीत इसी बुधवार को फिर से शुरू होगी। गठबंधन के फॉर्मूले को लेकर हालांकि दोनों दलों में अभी भी मतभेद कायम हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता अहमद पटेल और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में दोनों दलों के नेताओं की बैठक तय की गई है। प्रस्तावित बैठक में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी मौजूद रहेंगे।
 
गठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है। हाल ही में पवार की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई थी।
 
आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक में पार्टी की ओर से हरियाणा और दिल्ली की सीटों पर गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस द्वारा हरियाणा की 3 सीटें आप और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए छोड़ने के लिए तैयार होने पर दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें देने पर बात की जाएगी।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के लिए कांग्रेस के तैयार नहीं होने पर आप दिल्ली की 7 में से 2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ने पर बात करेगी। इधर कांग्रेस आप के साथ सिर्फ दिल्ली में ही गठबंधन करने के रुख पर कायम है। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने गत शुक्रवार को कहा था कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अगर बातचीत होती है तो इसके दायरे में सिर्फ दिल्ली की 7 सीटें होंगी।
 
केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी देश के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिए देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 7 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख