Daily Horoscope
✕

गौतम गंभीर को लेकर AAP ने कसा तंज, BJP ने विचार किए बिना उतारे उम्‍मीदवार

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (17:44 IST)
Aam Aadmi Party's statement regarding BJP candidates : आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने के अनुरोध का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारुढ़ दल बिना योग्यता और लोगों के लिए काम करने की प्रतिबद्धता पर विचार किए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारती है।
 
पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद गंभीर ने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से उन्हें अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया ताकि वह अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें। लोकसभा चुनावों के लिए पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के साथ पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दावा किया कि गंभीर का अनुरोध खुलासा करता है कि भाजपा इस वर्ष चुनाव में उन्हें नहीं उतार रही।
ALSO READ: अब युवराज सिंह के बारे में कौन बात करता है.....गौतम गंभीर ने बातों-बातों में साधा किस पर निशाना?
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अन्य सांसद भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में दिखाई तक नहीं दिए।
भाजपा का कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि निर्वाचन क्षेत्र में दिखाई तक नहीं देता : आतिशी ने आरोप लगाया, यह एक चलन बन गया है और भाजपा बिना योग्यता और लोगों के लिए काम करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विचार किए किसी को भी अपना उम्मीदवार बना देती है। भाजपा का कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि फिर चाहे वह सांसद हो, विधायक हो या फिर पार्षद अपने निर्वाचन क्षेत्र में दिखाई तक नहीं देता है। आतिशी ने दावा किया कि आप विधायक और पार्षद न केवल अपने निर्वाचन क्षेत्रों और वार्डों में मौजूद रहते हैं बल्कि लोगों के लिए काम भी करते हैं।
 
अपने कर्तव्यों से भाग रहे हैं सांसद : आतिशी ने भाजपा सांसदों से सवाल किया कि उन्होंने इन पांच वर्षों के दौरान शहर में पुलिसिंग, महिला सुरक्षा और केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार के लिए क्या किया। कुमार ने आरोप लगाया कि गंभीर, पूर्वी दिल्ली के उन लोगों को धोखा देकर अपने कर्तव्यों से भाग रहे हैं जिन्होंने उन्हें सांसद बनाया।
ALSO READ: गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ेंगे चुनाव, जानिए क्यों लिया फैसला?
गंभीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने कहा, मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख