suvichar

अब सुरक्षित रहेगा आधार, सत्यापन के लिए करें वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल

Updated: शनिवार, 30 जून 2018 (10:59 IST)
निजता संबंधी चिंता को दूर करते हुए यूआईडीएआई ने सत्यापन के लिए अब आधार की जगह वर्चुल आईडी का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। अब 1 जुलाई से आप आधार का वर्चुअल आईडी जेनरेट कर सकेंगे।
 
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर रखने वाले लोगों को अपनी एक वर्चुअल आईडी बनानी होगी। आधार सत्यापन के लिए पहले जहां आधार नंबर बताने की जरूरत होती थी, वहीं अब ये वर्चुअल आईडी बताने से ही काम चल जाएगा। वर्चुअल आई केवल आधार धारक ही बना सकता है।
 
16 अंकों वाले इस आईडी से उपयोक्ता की 12 अंक की आधार संख्या का खुलासा दूसरे व्यक्ति या सेवा प्रदाता को नहीं होगा। इसकी वैधता केवल एक दिन की होगी और एक व्यक्ति कई बार वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकता है। फिलहाल, इसका इस्तेमाल आधार में पते को अपडेट करने के लिए किया जा सकता है। प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वो अपना वीआईडी बनवा लें।
 
कैसे करें जनरेट : इसे जनरेट करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई के होम पेज पर जाना होगा। यहां अपना आधार नंबर डालें और फिर सिक्योरिटी कोड डालें। इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिल जाएगा। ओटीपी डालने के बाद आपको वीआईडी जनरेट करने का विकल्प मिल जाएगा। जनरेट होने पर यह आईडी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।  

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

अगला लेख