suvichar
✕

अब आधार की जगह इस्तेमाल करें वर्चुअल आईडी, जानिए क्या है इसमें खास...

Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (21:16 IST)
निजता संबंधी चिंता को दूर करते हुए यूआईडीएआई ने मंगलवार को वर्चुअल आईडी की शुरुआत कर दी है। सत्यापन के लिए अब आधार की जगह वर्चुल आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। 
 
इसका फायदा उठाने के लिए आधार नंबर रखने वाले लोगों को अपनी एक वर्चुअल आईडी बनानी होगी। आधार सत्यापन के लिए पहले जहां आधार नंबर बताने की जरूरत होती थी, वहीं अब ये वर्चुअल आईडी बताने से ही काम चल जाएगा। वर्चुअल आई केवल आधार धारक ही बना सकता है।
 
16 अंकों वाले इस आईडी से उपयोक्ता की 12 अंक की आधार संख्या का खुलासा दूसरे व्यक्ति या सेवा प्रदाता को नहीं होगा। इसकी वैधता केवल एक दिन की होगी और एक व्यक्ति कई बार वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकता है। 
फिलहाल, इसका इस्तेमाल आधार में पते को अपडेट करने के लिए किया जा सकता है। प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वो अपना वीआईडी बनवा लें।
 
कैसे करें जनरेट : इसे जनरेट करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई के होम पेज पर जाना होगा। यहां अपना आधार नंबर डालें और फिर सिक्योरिटी कोड डालें। इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिल जाएगा। ओटीपी डालने के बाद आपको वीआईडी जनरेट करने का विकल्प मिल जाएगा। जनरेट होने पर यह आईडी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।  

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख