• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Aadhaar registration, Aadhaar card, Aadhaar registration campaign
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 13 मई 2016 (00:17 IST)

'आधार' पंजीयन के लिए विशेष अभियान

Aadhaar registration
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों हरियाणा, गोवा, चंडीगढ और पुड्डुचेरी में आधार पंजीयन के लिए 13 मई से 15 जून तक विशेष अभियान शुरू किया है जहां वर्ष 2015 की अनुमानित आबादी के आधार पर शत-प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड बन चुके हैं। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन राज्यों में आई बाहरी आबादी के पंजीयन होने की वजह से शत-प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 12 मई तक देश में 101.26 करोड़ आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। 
 
इस विशेष अभियान के तहत हरियाणा, गोवा, पुड्डुचेरी और चंडीगढ के नागिरकों से ऑनलाइन आधार पंजीयन करने के लिए कहा गया है। इसके तहत सिर्फ 18 वर्ष की आयु से अधिक के व्यक्ति का ऑनलाइन पंजीयन स्वीकार किया जाएगा। इस अभियान के बेहतर परिणाम मिलने पर इसे दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाएगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रेलवे करेगी 80 हजार करोड़ की खरीद, मिलेगी अर्थव्यवस्था को गति