Daily Horoscope
✕

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (11:01 IST)
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर के बालटाल और नुवान पहलगाम आधार शिविरों से सोमवार को श्रद्धालुओं का एक ओर से जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गया।
 
 
पिछले महीने 28 जून से शुरू हुई 60 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में अभी तक 15,000 श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार की सुबह भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
 
यात्रा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं का एक और जत्था जिसमें महिलाएं और साधु शामिल हैं, सोमवार की सुबह बलटाल के आधार शिविर से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया है।
 
श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा के बाद आज दोपहर पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचेंगे। इनमें से ज्यादातर श्रद्धालु गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन के बाद वापस लौटने का प्रयास करेंगे, जबकि अन्य शिविर में ठहरेंगे। रविवार को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने भी आधार शिविर से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए हैं। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख