Hanuman Chalisa
✕

60% भारतीय ड्राइविंग के समय करते हैं मोबाइल फोन का इस्तेमाल

Updated: शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (14:22 IST)
नई दिल्ली। ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के दुष्परिणामों के भरपूर प्रचार के बावजूद करीब 60 फीसदी भारतीय  ऐसा करते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करते हैं। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि मात्र 25  फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा है।
 
निसान इंडिया और कनटार आईएमआरबी के 20 राज्यों में किए गए संयुक्त सर्वेक्षण से यह खुलासा हुआ है कि सर्वेक्षण में शामिल हर  पांच में से तीन लोगों ने यह स्वीकार किया है कि वे ड्राइविंग के समय फोन का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में उत्तर भारतीय सबसे  आगे हैं। दक्षिण भारत में 52 फीसदी लोग ऐसा करते हैं जबकि उत्तर भारत के 62 फीसदी। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का रवैया भी  लचर है। खुलेआम कानून तोड़ने वाले प्रत्येक चार में से मात्र एक व्यक्ति ने माना है कि वे ऐसा करते वक्त पुलिस द्वारा पकड़े गए। 
 
भारतीय वाहन चालकों की लापरवाही और बढ़ जाती है जब वे ओवर स्पीडिंग करते हैं। केरल में 60 फीसदी, दिल्ली में 51 फीसदी और  पंजाब में 28 फीसदी वाहन चालकों ने ओवर स्पीडिंग की बात स्वीकार की है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक करीब 68 फीसदी भारतीयों ने  नई जगह जाते समय रास्ता भटकने की बात की है।
 
सर्वेक्षण से यह पता चला है कि करीब 64 फीसदी महिलाएं अपने पति की ड्राइविंग पर भरोसा करती हैं, लेकिन ऐसे मात्र 37 फीसदी  पुरुष ऐसे हैं, जो अपनी पत्नी की ड्राइविंग पर भरोसा करते हैं। ऐसे मात्र 30 फीसदी माता-पिता हैं, जो अपने अपने बच्चों की ड्राइविंग  पर भरोसा करते हैं। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख