dipawali
✕

केजरीवाल बोले, 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना होगा, भारत को नंबर 1 बनाना है (Live Updates)

Updated: मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (14:48 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुलाकात, साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला, लिज ट्रस लेंगी ब्रिटेन के पीएम पद की शपथ समेत इन खबरों पर मंगलवार, 6 सितंबर को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...

-बुधवार को होने वाली राष्‍ट्रपति और आप विधायकों की मुलाकात रद्द।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 130 करोड़ लोगों को अब एक साथ आना होगा। भारत को नंबर 1 बनाना है।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14,500 सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण की घोषणा पर कहा-
देश के 10 लाख स्कूलों का आधुनिकीकरण करने में 100 साल लगेंगे।
-स्वतंत्रता के तुरंत बाद ही गांवों में अच्छे सरकारी स्कूल बनाए गए होते तो देश गरीब नहीं होता, हमने 75 साल बर्बाद कर दिए।
-लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।
-ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपना आधिकारिक आवास छोड़ा, महारानी को इस्तीफा सौंपने के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुए।
-मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
-दिल्ली शराब घोटाले में ED की छापेमारी।
-दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और बैंगलुरु समेत 30 से ज्यादा स्थानों पर ईडी की रेड।
-बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पीएम मोदी के साथ वार्ता आज, सात समझौतों पर लगेगी मुहर।
-उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पलोनजी मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को यहां किया जाएगा। 
-आज ब्रिटेन की महारानी को इस्तीफा सौंपेंगे बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस लेंगी प्रधानमंत्री पद की थी शपथ।
-पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में हारने के बाद टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, यह कोई आम चोरी नहीं है

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

Cyclone Murasu का खौफ, 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए किन राज्यों में मंडराया खतरा

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर PM मोदी ने जताई खुशी

अगला लेख